भागलपुर, फरवरी 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिलाधिकारी के निर्देश के बाद नगर निगम का राजस्व बढ़ाने को लेकर प्रयास तेज कर दिया गया है। सोमवार को ऑन स्पॉट ट्रेड लाइसेंस आवेदन की प्रक्रिया मंगलवार को भी जारी रही। ट्रेड लाइसेंस शाखा प्रभारी राकेश भारती ने बताया कि मंगलवार को सूजागंज और शाह मार्केट बाजार में करीब 20 व्यापारियों से ट्रेड लाइसेंस का ऑन स्पॉट आवेदन भरवाया गया। उन्होंने बताया कि आवेदन किए जाने के बाद शुल्क का भुगतान नगर निगम में आकर करना होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...