उरई, फरवरी 22 -- एट। कस्बा एट के बूथ पर मौजूद वोटर श्याम सुंदर ने बताया कि उनका नाम 2003 की सूची में दर्ज था और उनके लड़के दीपक सिंह का नाम 2026 की पहली सूची में दर्ज होकर आ गया था फिर भी दीपक सिंह के नाम नोटिस दे दिया गया और वहीं बेटे पुत्र रघुवीर जिनका नाम सूची में दर्ज था उनको भी नोटिस दिया गया। सूर्यांश सिंह व दिव्यांश सेंगर इनको भी सूची में नाम दर्ज थे फिर भी इनको नोटिस दिया गया ऐसे कई बूथ हैं जिनके सूची में नाम दर्ज होने के बावजूद भी लोगों को नोटिस दिए गए। लोगों को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आंगनवाड़ी बीएलओ नीतू गुप्ता व शांति कुशवाहा ने बताया कि स्कूल बंद है। कोई आया नहीं इसलिए स्कूल के बाहर सड़क किनारे बैठे हुए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...