मथुरा, फरवरी 5 -- जिला सूचना कार्यालय में प्रमाणपत्र के फर्जी सत्यापन के मामले में वांछित संविदा कर्मी कंप्यूटर आपरेटर की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें दबिश दे रही है। कंप्यूटर ऑपरेटर फरार है। सर्विलांस व लोकल इंटेलीजेंस की मदद से पुलिस संभावित स्थलों पर दबिश दे रही हैं। गौरतलब है कि सदर बाजार पुलिस ने जिला सूचना अधिकारी प्रशांत कुमार सुचारी की तहरीर पर जिला सूचना कार्यालय में संविदा कर्मी के रूप में कार्ररत कंप्यूटर ऑपरेटर नारायण सिंह के खिलाफ गत दिन मामला दर्ज किया था। ब्रज में होने वाले विभिन्न धार्मिक,सांस्कृतिक कार्यक्रम, वीवीआईपी आगमन के दौरान होर्डिंग, एलईडी वैन और एलईडी स्क्रीन आदि के माध्यम से किये जाने वाले प्रचार प्रसार विभिन्न विज्ञापन कंपनी द्वारा किया जाता है। इनके बिल का सत्यापन जिला सूचना कार्यालय से किया गया। आरोप है वि...