प्रयागराज, जनवरी 13 -- प्रयागराज। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की मेला क्षेत्र में लगी प्रदर्शनी की शुरुआत सोमवार को हो गई। मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल ने इस प्रदर्शनी का उद्घाटन कया। यहां पर ऐतिहासिक धरोहरों को प्रदर्शित करने के साथ ही प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को दर्शाया गया है। मंडलायुक्त ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर सराहना की। कहा कि प्रदर्शनी में केंद्र व राज्य सरकार के कार्यों, योजनाओं, परियोजनाओं व उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी से लोगों को लाभ मिलेगा। पंद्रह फरवरी तक आयोजित की जाने वाली प्रदर्शनी में ऋग्वेद में वर्णित गंगा जैसी नदियों की प्रार्थना, स्कंद पुराण में संगम का वर्णन, वर्ष 1893 में लिखित पुराणों में गंगा का महत्व, गंगा लहरी व वाल्मीकि रामायण में प्रयाग का वर्णन सहित कई दुर्लभ पांडुलिपियों के चित्र प्रदर्शित किए गए हैं। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.