रामगढ़, जनवरी 13 -- गोला, निज प्रतिनिधि। जंगली हाथी की मौत की खबर फैलते ही आसपास के गांवों से हजारों लोगों की भीड़ जुट गई। कई ग्रामीण अगरबत्ती जलाकर पूजा करने लगे, तो किसी ने कफन लेकर घटनास्थल पहुंचे। मृत हाथी काफी तंदरुस्त था, उसके शरीर पर कहीं भी जख्म के निशान नहीं थे। स्थानीय लोग यह आशंका जता रहे हैं कि हाथी की मौत बीमारी के कारण हुई होगी। इधर पोस्टमार्टम के लिए पहुंचे पशु चिकित्सक राजेश कुमार ने मृतक हाथी के कान सहित अन्य जगहों से सेम्पल लेकर जार में बंद कर फोरेंसिक जांच के लिए रांची भेज दिया है। चिकित्सक ने बताया कि प्रथम दृष्टिया एंथ्रेक्स बीमारी के लक्षण है। इसी आशंका के मद्देनजर हाथी का सैंपल इकट्ठा किया गया। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। वन विभाग के अधिकारी फिलहाल हाथी की मौत के कारणों पर कुछ नहीं बोल रहे ...