गोपालगंज, जनवरी 22 -- गोपालगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बरौली प्रखंड कार्यालय परिसर में गुरुवार को प्रखंड स्तरीय उर्वरक निगरानी समिति की बैठक बीडीओ मुकेश कुमार के दिशा-निर्देशन में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, किसान प्रतिनिधि, उर्वरक विक्रेता तथा संबंधित विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान प्रखंड कृषि पदाधिकारी विक्रमा मांझी ने रबी सीजन के लिए प्रखंड में उपलब्ध उर्वरकों का विस्तृत ब्योरा प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि प्रखंड में 122 एमटी यूरिया, 129.85 एमटी डीएपी, 17.22 एमटी एमओपी, 74.70 एमटी एनपीके एवं 41.90 एमटी एसएसपी की उपलब्धता है। साथ ही अब तक वितरित उर्वरक, शेष स्टॉक और आगामी मांग को लेकर भी समीक्षा की गई। बीडीओ ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी खाद विक्रेता अपनी दुकानों पर सूचना पटल पर तिथि, उप...