संभल, मार्च 23 -- ग्राम सैंधरी मिलक निवासी आरटीआई कार्यकर्ता चौधरी अमित कुमार द्वारा आरटीआई अधिनियम 2005 के तहत मांगी गई सूचना का जवाब न मिलने पर राज्य सूचना आयोग ने मुरादाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को नोटिस जारी किया है। अमित कुमार ने नौ महीने पहले सीएमओ मुरादाबाद से सूचना का अधिकार अधिनियम (RTI) 2005 के तहत कुछ महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जानकारी मांगी थी। लेकिन सीएमओ कार्यालय द्वारा अब तक कोई जवाब नहीं दिया गया। सूचना न मिलने पर अमित ने राज्य सूचना आयोग, लखनऊ में शिकायत दर्ज करवाई। सुनवाई के बाद आयोग ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को तलब करते हुए नोटिस जारी किया। राज्य सूचना आयोग ने सीएमओ मुरादाबाद को निर्देशित किया है कि वे आयोग द्वारा जारी पूर्व आदेश का अनुपालन करें और अगली सुनवाई में स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। समय तक सूचना उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.