रांची, नवम्बर 21 -- रांची, विशेष संवाददाता। सूचना आयुक्त, लोकायुक्त समेत अन्य संवैधानिक रिक्त पदों को भरने के मामले में राज्य सरकार ने शुक्रवार को झारखंड हाईकोर्ट से जवाब दाखिल करने के लिए समय देने का आग्रह किया। हाईकोर्ट ने इस आग्रह को स्वीकार करते हुए सुनवाई 28 नवंबर को निर्धारित की। सरकार की ओर से अदालत को बताया गया कि नेता प्रतिपक्ष की नियुक्ति हो गयी है। इसके बाद कुछ पदों के लिए नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू कर दी गयी है। जल्द ही सभी संवैधानिक पदों पर नियुक्ति कर ली जाएगी। इसके लिए कोर्ट से समय देने का आग्रह किया। सुनवाई के दौरान प्रार्थी के अधिवक्ता अभय मिश्रा ने अदालत को बताया कि सरकार की ओर से बार-बार एक ही बात लंबे समय से कही जा रही है कि नियुक्ति प्रक्रिया जारी है, जल्द नियुक्ति की जाएगी लेकिन अबतक प्रक्रिया पूरी नहीं हुई है। राज्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.