रामगढ़, मई 10 -- मांडू, निज प्रतिनिधि। दो दिनों पूर्व बारिश पूरी तरह से थम चुकी है। ऐसे में मौसम का पारा तेजी से लगातार बढ़ने लगा है। इसका असर पानी के जलस्तर पर भी पड़ा है। खासकर रामगढ़ जिला के बड़े पंचायतों में शुमार मांडू प्रखंड की हालत सबसे खराब है। यहां मांडू प्रखंड क्षेत्र के 36 पंचायतों में करीब 2000 चापानल लगे हैं। इसमें 70 फीसदी से अधिक हैंड पंप निष्क्रिय पड़ा हुआ है। इस कारण आमलोगों की परेशानी काफी बढ़ गई है। गर्मी का पारा चढ़ने और भू-जल स्तर के नीचे खिसकने से चापानलों का जवाब देना जारी है। प्रखंड के कई पंचायतों में चापानलों के हलक सूख गए हैं। ग्रामीण अपने रोजमर्रा में उपयोग होने वाले पानी की व्यवस्था के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं। प्रखंड के हेसागढ़ा और मांडू चट्टी पंचायत के ग्रामीणों को पेयजल के लिए कई किलोमीटर की दूरी तय करनी पड़त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.