भागलपुर, फरवरी 25 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। बिहार कृषि विश्वविद्यालय (बीएयू) सबौर के उद्यानिकी विभाग (फ्लोरीकल्चर और लैंडस्कैपिंग) में मंगलवार को दो दिवसीय प्रशिक्षण का समापन हुआ। प्रशिक्षण में कुल 32 प्रतिभागियों को प्रशिक्षित किया गया है। प्रशिक्षण के माध्यम से प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को घर के बेकार सामानों और पूजा या सजावट के बाद बेकार फूलों से विभिन्न उत्पाद बनाने को प्रशिक्षित किया। इसमें घर या कार्यालय के लिए पेन स्टैंड, पेपर वेट, ग्रिटिंग्स, पोस्टर सहित अन्य उत्पादों को बनाने का तरीका बताया। उत्पाद निर्माण के साथ उसकी पैकेजिंग की भी जानकारी दी, ताकि उत्पाद तैयार करने के बाद उसे पैक कर सेल्फ लाइफ बढ़ाई जा सके। प्रतिभागियों को विभाग की असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. दीप्ति सिंह के नेतृत्व में प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. सिंह ने बताया क...