भभुआ, दिसम्बर 29 -- वर्षा आधारित क्षेत्र विकास योजना से वैज्ञानिक ने किसान को किए प्रशिक्षित समेकित कृषि प्रणाली, फसल प्रबंधन, जल संरक्षण, प्रजाति के बारे में बताया (पेज चार) अधौरा, एक संवाददाता। प्रखंड मुख्यालय अधौरा स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के सभागार में सोमवार को वर्षा आधारित क्षेत्र विकास योजना से कृषि वैज्ञानिक द्वारा किसानों को सूखे और जलवायु परिवर्तन के प्रभाव से निपटने का गुर सिखाया गया। जिले के तीन प्रखंडों के लिए बने 14 क्लस्टर में प्रथम टेकनिया और अधौरा के 50 किसानों को प्रशिक्षित किया गया। उन्हें कृषि वैज्ञानिक डॉ. अमित कुमार सिंह द्वारा समेकित कृषि प्रणाली, प्राकृतिक खेती, कृषि प्रबंधन, जल संरक्षण, फसलों की प्रजाति, तकनीक आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। वरीय वैज्ञानिक एवं केविके प्रमुख डॉ. सदानंद राय की देखरेख में...