गोंडा, फरवरी 9 -- नवाबगंज, संवाददाता। क्षेत्र के तुलसीपुर माझा गांव में रविवार की शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई जब खेत में जलाई जा रही गन्ने की सूखी पत्तियों की आग तेज हवा के चलते बेकाबू हो गई। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों में खड़ी गन्ने की फसल को अपनी चपेट में ले लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी राकेश यादव रविवार शाम अपने खेत में गन्ने की सूखी पत्तियां जला रहे थे। इसी दौरान अचानक चली तेज हवा से आग फैल गई। इससे लगभग 20 बीघा गन्ने की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। इसकी चपेट में आकर हीरालाल, रामतेज, बच्चे लाल, रामकिशोर, जग्गा पुजारी, सोनी लाल तथा बंसीलाल उर्फ नानकु के खेतों में लगी गन्ने की फसल जल गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.