बदायूं, फरवरी 12 -- बदायूं। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शहर में संचालित डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था दिनों दिन बेहतर होती जा रही है। डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था तो संचालित है लेकिन आमजन के बीच जागरूकता की कमी है। लोग सड़कों पर कूड़ा डाल देते हैं कहने पर वाहनों में डालते भी हैं तो सूखा और गीला कूड़ा अलग-अलग नहीं करते हैं लेकिन धीरे-धीरे कर अब यह समस्या भी दूर होती जा रही है। इसके लिए जन जागरूकता लाने को नगर पालिका ने अपनी सखी रखी हैं जो घर-घर जाकर कुंडी घटघटा रही हैं और लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बदायूं शहर नगर पालिका में 29 वार्ड हैं और करीब साढ़े पांच लाख की आबादी निवास करती है। जिससे रोजाना करीब 57 टन कूड़ा निकलता है। शहर नगर पालिका डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन व्यवस्था संचालित है। इसके लिए शहर में 29 ई-रिक्शा कूड़ा वाहन संचालित...