चंदौली, फरवरी 2 -- सकलडीहा(चंदौली), हिन्दुस्तान संवाद। प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सोमवार को सकलडीहा स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं और राजभर समाज के लोगों के साथ बैठक की। इस दौरान आजमगढ़ में आगामी 22 फरवरी को महाराजा सुहेलदेव की जयंती कार्यक्रम को लेकर चर्चा की। मंत्री ने कहाकि जयंती समारोह में जिले के कम कम पांच हजार लोग पहुंचे। उन्होंने कहा कि समाज की विरासत और सम्मान स्वाभिमान के लिए राजभर समाज को एकजुट होने की जरूरत है। जब तक राजभर समाज अपने पूर्वजों को याद करते हुए अपने भावी पीढ़ियों को नहीं बताएंगे तब तक समाज के मुख्य धारा से वंचित रहेगा। इसलिए हम सभी को एकजुट होकर के महाराजा सुहेलदेव की जयंती को सफल बनाने के लिए बढ़-चढ़कर के भाग लेने की जरूरत है। इस मौके पर शिवमंगल बियार, गोलू राजभर, अरविंद राजभर, रतेन्द्र राजभर, मिश्री ...