अलीगढ़, अगस्त 25 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। सुहावने मौसम के बीच जलभराव व जाम से लोगों को दिनभर जूझना पड़ा। रात से हो रही बारशि से शहर के विभिन्न हिस्सों में जलभराव हो गया। नाले उफना गए और पानी सड़क पर आ गया। जल निकासी की व्यवस्था एक बार फिर से धराशायी हो गई। जलभराव के बीच रामघाट रोड, आगरा रोड, गांधी पार्क समेत अन्य स्थानों पर घंटों जाम लगा रहा था। सोमवार की रात से शहर में रुक रुक कर बारिश हो रही है। रात को 12 बजे के बाद तेज बारिश हुई। सुबह के समय भी मूसलाधार बारिश हुई। इससे शहर में चारों ओर जलभराव हो गया। सुबह छह बजे बारिश बंद थी। बारिश को लेकर स्कूलों की छुट्टी नहीं हुई। इस दौरान स्कूल आने जाने वाले बच्चे घंटों जाम में फंसे रहे। रामघाट रोड पर संतफिदेलिस व आवर लेडी फातिमा के बाहर सुबह सात बजे भीषण जाम लगा था। स्कूली बच्चों को पानी के बीच स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.