अंबेडकर नगर, अक्टूबर 11 -- अम्बेडकरनगर, संवाददाता। हिंदू धर्म में पति को देव का दर्जा मिला है। साथ ही कई पर्व सुहाग के लिए ही मनाए जाते हैं। जिसमें सुहागिन अपने सुहाग के मंगल की कामना करती हैं। इसमें एक कार्तिक शुक्ल पक्ष की चतुर्थी को प्रमुखता से मनाया जाने वाला करवा चौथ का पर्व भी शामिल है। करवा चौथ का पर्व शुक्रवार को हर्ष और उल्लास के माहौल में आस्था पूर्वक मनाया गया। सुहागिनों ने दिनभर निर्जला व्रत रखा। करीब 15 घंटे भूखे प्यासे रहकर शिव और पार्वती की आराधना की। चलनी से चांद का दीदार और पति का दर्शन किया। सुहाग के मंगल कामना की। अखंड सौभाग्यवती होने की मनौती मांगी। नई फसल धान, मूंग और उरद से तैयार विशेष पकवान फरा का भोग लगाया। उसे प्रसाद के तौर पर ग्रहण किया। साथ ही निर्जला व्रत का परायण किया। घरों में हुए करवा चौथ के व्रत और पूजा से ...