भभुआ, अक्टूबर 10 -- पूरे दिन निर्जला व्रत रख अटल सुहाग की कामना के साथ किया पूजन-अनुष्ठान चांद और अपने पति का चलनी में दीदार कर पारण किया, सुख-समृद्धि की कामना भभुआ, कार्यालय संवाददाता। कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि शुक्रवार को सुहागिन महिलाओं ने पति की आरोग्यता, दीर्घायु और सुख-समृद्धि के लिए दिनभर निर्जला व्रत रखा। इसकी शुरुआत गुरुवार की रात सरगी के साथ हुई। सुबह स्नान ध्यान के साथ महिलाओं ने व्रत की शुरुआत की। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं सजने-संवरने में व्यस्त थीं। इसके बाद शाम में पूजा के लिए खीर और दाल की पूड़ी का प्रसाद बनाकर शुभ मुहूर्त में भोलेनाथ, माता पार्वती, भगवान गणेश, करवा माता और चंद्रमा की खास पूजा की। रात में चंद्रोदय के पश्चात महिलाओं ने चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद चांद और अपने पति का दीदार कर पारण किया। सूरज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.