नोएडा, मई 26 -- नोएडा, संवाददाता। शहर के विभिन्न मंदिरों में सोमवार को वट सावित्री व्रत पर पूजन का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न सेक्टर एवं सोसाइटी में सामूहिक रूप से पूजा का आयोजन किया गया। वही, घर में विवाहित महिलाओं ने वट वृक्ष की पूजा कर अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख - शांति के लिए मनोकामनाएं मांगी। पूजा का शुभारंभ सुबह 11 बजे हुआ। महिलाएं पारंपरिक परिधान में सज-धजकर वट वृक्ष की विधिवत पूजा करती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने व्रत रखा, वट वृक्ष की परिक्रमा की और दीप प्रज्वलित किए। महिलाएं एक-दूसरे को पूजन सामग्री भेंट कर परंपरागत रीति-रिवाजों का पालन करती रहीं। सेक्टर - 20 स्थित श्रीहनुमान मंदिर में बड़ी संख्या मंहिलाओं ने पूजन किया। इस मौके पर भगवान शिव पर जल अर्पित किया। वही, धागा बांधकर पति की दीर्घायु की प्रार्थना की। मंदिर स...