हाजीपुर, मई 26 -- महनार। संवाद सूत्र पति की दीर्घायु और परिवार की समृद्धि और सुरक्षा के लिए सोमवार को सुहागिन महिलाओं ने वट सावित्री पूजा की। वट सावित्री पूजा को लेकर सुबह से ही महनार प्रखंड व नगर क्षेत्र का माहौल पूरी तरह धार्मिक बना हुआ रहा। व्रती महिलाएं अपने पति की दीर्घायु और घर परिवार की समृद्धि के लिए नये-नये परिधानों में सज धज कर वट वृक्ष के नीचे पहुंची। वहां विभिन्न प्रकार के पकवानों और मौसमी फलों से त्रिदेव स्वरूप वट वृक्ष की पूजा की और मनोवांछित फल मांगा। पूजा के लिए वट वृक्ष के नीचे सुहागिनों की भीड़ लगी रही। वहीं ज्यादातर सुहागिनों ने अपने घर में ही वटवृक्ष की टहनियों को गमले में लगाकर विधि विधान के साथ वट सावित्री पूजा की। इसके उपरांत सत्यवान सावित्री की कथा भी सुनी। पंडितों ने मंत्रोच्चारण के साथ व्रतियों को वट सावित्री की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.