भागलपुर, अक्टूबर 10 -- अकबरनगर संवाददाता नगर पंचायत अकबरनगर सहित आसपास के विभिन्न इलाकों में शुक्रवार को करवा चौथ का व्रत धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी उम्र के लिये सोलह शृंगार कर चांद का दीदार किया। घरों की छत पर महिलाएं मिठाइयों से भरी थाली से चांद के साथ अपने पति की आरती उतारी। अर्घ्य देकर पूजा अर्चना करने के बाद पति और बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। पति के हाथों से पानी पीने के बाद व्रत का पारण किया। इसके पूर्व महिलाओं ने हाथों में मेहंदी लगवा कर पूरी दुल्हन की तरह सुसज्जित होकर व्रत का नियम निष्ठा के साथ तैयारी किया। इस मौके पर घरों में खास पकवान बनाये गये। बाजारों में सुबह से ही फूलमाला, मिट्टी के करवे, करवा माता का कैलेंडर, पूजन सामग्री आदि की खूब बिक्री हुई। पर्व को लेकर बाजार में चहल-पहल ही रही। ...