पाकुड़, मई 27 -- जिला मुख्यालय सहित सभी प्रखंड में पति के दीर्घायु की कामना के लिए महिलाओं ने वट सावित्री का व्रत बड़े हर्ष के साथ किया। सोमवार को महिलाओं ने वट वृक्ष के नीचे धागा से फेरी लगाकर, हाथ पंखा, वटवृक्ष के पत्ते, फल फूल आदि सामग्री से पूजन कर पति की दीर्घायु की कामना की। मान्यताओं की मानें, तो आज के दिन वट वृक्ष की पूजा-अर्चना करने से पति की उम्र लंबी होती है, सभी विपदाओं से रक्षा होती है। वट वृक्ष का पूजा के उपरांत महिलाएं अपने-अपने घर पहुंच कर पति को चरण छू कर प्रणाम किया। उन्हें बांस तथा ताड़ के पंखा झलने के बाद फलों तथा शरबत से व्रत का पारण किया। महेशपुर प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को धूमधाम से बट सावित्री का पूजा अर्चना किया गया। महिलाएं पति की लंबी आयु के लिए वट वृक्ष के नीचे विधि विधान से पूजा कर अखंड सुहाग का वर मांगा। क्षेत...