रिषिकेष, अक्टूबर 10 -- तीर्थनगरी में सुहाग की दीर्घायु के लिए रखा जाने वाला करवा चौथ व्रत उल्लास के साथ मनाया गया। सुहागिनों ने निर्जला व्रत रख व पूजा-पाठ कर पति की दीर्घायु के लिए कामना की। इसके साथ ही चांद का दीदार कर व्रत तोड़ा। शुक्रवार को करवा चौथ व्रत पर सुहागिनों ने दिन भर निर्जला व्रत रख कर अपने पति के मंगलमय जीवन और सुखी दांपत्य जीवन की कामना की। सुहागिनों ने सोलह श्रंगार कर विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की। दिनभर बाजार में भी खासी चहल-पहल नजर आई। दुकानों में महिलाएं कपड़े और श्रंगार के अन्य सामान की खरीद में मशगूल दिखीं। देर सायं ऋषिकेश नगर के त्रिवेणीघाट का नजारा देखते ही बना। सुहाग के जोड़े में सजी महिलाएं मां गंगा के आशीर्वाद को यहां पहुंची। शाम के समय चांद के दीदार को व्रती महिलाएं हर पल आसमान की ओर ताकती नजर आईं। तीर्थनगरी में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.