मैनपुरी, अक्टूबर 11 -- मैनपुरी। सुहागिनों का पवित्र त्योहार करवाचौथ शुक्रवार को धूमधाम से मनाया गया। करवाचौथ को लेकर घरों में सुबह से तैयारी चल रही थी। सुहागिनें घर का काम जल्द पूरा करने में जुटी थीं। घर के अन्य लोग भी महिलाओं के व्रत के उत्साह को देखकर खुश थे। व्रत के साथ सुहागिनें दोपहर बाद सजने संवरने में जुट गईं। दोपहर तीन बजे के बाद प्यास से हलक सूखने लगा लेकिन व्रत की पवित्रता को ध्यान में रख सुहागिनों ने चांद निकलने के बाद ही पति के हाथों पानी पिया और व्रत खोला। शुक्रवार की शाम सात बजे के बाद निर्जना व्रत रखे सुहागिनों में उत्साह बढ़ गया। घरों में करवाचौथ की पूजा अर्चना के साथ ही सुहागिनें छत पर चढ़ गईं। छत पर बैठकर चांद के दीदार का इंतजार किया गया। पति भी अपनी जीवन संगिनी की मदद करते दिखे। रात आठ बजकर 20 मिनट पर जैसे ही चांद का दी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.