मधुबनी, मई 27 -- लदनियां। सुहागिन महिलाओं की आस्था का प्रतीक वट सावित्री व्रत सोमवार को उत्साह पूर्वक मनाया गया। महिलाएं पति के दीर्घायु जीवन के लिए श्रद्धापूर्वक पूरे विधि-विधान से वट वृक्ष के साथ सत्यवान- सावित्री व यमराज की पूजा अर्चना की। नव विवाहिताओं में वट सावित्री व्रत को लेकर काफी उत्साह देखा गया। पंडित काशी नाथ झा व चन्द्रवीर नारायण ने वैदिक मंत्रों के साथ पूजा कराई। यज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि के अनुसार सुहागिन वटवृक्ष की पूजा अर्चना कर पति के दीर्घायु जीवन एवं सुखदायक वैवाहिक जीवन की कामना करती है। सुहागिन पूजन के बाद पति को प्रसाद देकर फलाहार करती है। वटवृक्ष का फेरे लेने के बाद कथा का श्रवण किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...