मेरठ, मार्च 14 -- यूपी के मेरठ में एक युवक खुशी-खुशी दुल्हन को घर लाया। सुहागरात पर दूल्हा लहूलुहान हो गया। घर वालों को जब इसकी जानकारी लगी तो वह दूल्हे को लेकर सीधे अस्पताल पहुंचे। यहां छह दिनों तक दूल्हे का इलाज चला, लेकिन बाद में दूल्हे ने दुनिया छोड़ दी। महज शादी के छह दिन ही बीते थे कि दुल्हन विधवा हो गई। उसके हाथों की मेहंदी भी अभी पूरी तरह से नहीं छूट पाई थी। दूल्हे के मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। दुल्हन का रो-रोकर बुरा हाल था। पल भर में शादी की खुशियां काफूर हो गईं। जानकारी के अनुसार शाजहांपुर निवासी अमित कुमार नर्सरी में काम करता था। सात मार्च को हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद अमित खुशी-खुशी अपनी दुल्हन को लेकर घर लौटा था। परिवार वालों ने भी दुल्हन का जोरदार स्वागत किया। सुहागरात पर दूल्हा बाथरू...