आगरा, मई 14 -- यूपी के आगरा में हुई एक शादी में दूल्हे ने जो दुल्हन से अरमान लगा रखे थे वह सारे फीके हो गए। दूल्हा शादी करके दुल्हन को घर तो ले आया लेकिन ज्यादा समय तक वह उसके साथ समय नहीं बिदा पाया। दुल्हन की चाल को दूल्हा समझा नहीं पाया। सुहागरात पर दूल्हा कमरे में पहुंचा तो दुल्हन ने उसे दूध का गिलास थमा दिया। दूध पीने के बाद दूल्हा बेड पर ही लुढ़क गया। उसे होश ही नहीं रहा। दुल्हन ने सास को भी नहीं छोड़ा। उसे भी वह बेहोश कर गई। इसके बाद घर में रखे जेवरात और नकदी भी ले गई। अगले दिन जब दूल्हा और उसकी मां को होश आया तो घर की छानबीन की। घर की हालत देखते ही सारा मामला समझ में आ गया। दूल्हे की मां ने चोरी और धोखाधड़ी की धाराओं के तहत मुकदमा लिखाया है। दुल्हन जिस बाइक पर बैठकर भागी थी उसका नंबर भी मुकदमे में खोला गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.