वरिष्ठ संवाददाता, दिसम्बर 26 -- उत्तर प्रदेश से ब्याह कर अहमदाबाद गई एक दुल्हन के सारे अरमान सुहागरात पर धरे के धरे रह गए। रात भर वह सजी-धजी कमरे में पति का इंतजार करते रह गई। पति कमरे में नहीं आया। सुबह आंख खुली तो पति जेठानी के कमरे से निकलते दिखा। फिर हर रात यही क्रम चलता रहा। आखिर एक दिन दुल्हन का सब्र जवाब दे गया। उसने विरोध किया तो पति और जेठानी ने मिलकर उसकी पिटाई कर दी। फिर दहेज की मांग करनी शुरू कर दी और आखिरकार मारपीट कर घर से निकाल दिया। ये आरोप महिला ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए खुद लगाए। उसकी शिकायत पर पुलिस ने पति, जेठ और जेठानी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना गोरखपुर के बेलीपार थाना क्षेत्र की है। 30 वर्षीय पीड़ित महिला ने अपने पति पर उसकी भाभी से अवैध संबंध रखने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.