मिर्जापुर, मई 23 -- यूपी के मिर्जापुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां कछवां थाना क्षेत्र के एक गांव में सुहागरात के बाद ही दूल्हे ने अपनी नई नवेली दुल्हन को कोल्डड्रिंक्स में बीयर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दिया। पता चलने पर दुल्हन इस कदर नाराज हो गई कि उसने थाने में तहरीर दे डाली। जिसके बाद घंटों चली पंचायत के बाद आखिरकार शादी टूट गई। वहीं, ये मामला क्षेत्र में सुर्खियों में बना हुआ है। वाराणसी जिले के कपसेठी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती की शादी 15 मई को मिर्जापुर के कछवां के एक गांव के रहने वाले युवक से हुई थी। शादी के पांच दिन बाद ही दूल्हे ने दुल्हन को कोल्डड्रिंक्स में बीयर और ठंडई में भांग मिलाकर पिला दिया। पता चलने पर यह बात दुल्हन नागवार गुजरी। गुरुवार को उसने मायके वालों को आपबीती सुनाई। मायके पक्ष के लोग ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.