सासाराम, मई 26 -- सासाराम, हिन्दुस्तान टीम। पति के स्वस्थ और दीर्घायु को लेकर सुहागन महिलाओं द्वारा किए जाने वाला बट सावित्री पूजा सोमवार को जिले के विभिन्न प्रखंडों में उत्साहपूर्वक मनाया गया। अहले सुबह से ही सज-संवरकर सुहागिन महिलाएं बट वृक्ष के समीप पहुंची। और विधि विधान के साथ वट सावित्री पूजा की। बताते हैं, कि सुहागन महिलाओं के बीच इस व्रत की काफी अहमियत है। सुहागन महिलाएं रीति-रिवाजों के अनुसार हाथों में मेहंदी रचाकर, सिंदूर-श्रृंगार कर वट सावित्री की पूजा कर बरगद के पेड़ की पूजा कर मौली बांधते हुए बरगद के पेड़ की पूजा की। पूजा के बाद व्रत में आम का मुरब्बा, गुड़ या चीनी का सेवन किया। डेहरी प्रतिनिधि के अनुसार बड़ी संख्या में विवाहित महिलाएं एनीकट परिसर स्थित झारखंडी मंदिर परिसर के वट वृक्ष के नीचे जुटीं। महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम...