फिरोजाबाद, अक्टूबर 25 -- फिरोजाबाद। संस्कार भारती महानगर द्वारा नगर के तिलक इंटर कॉलेज में दीपावली आनंद महोत्सव का आयोजन किया है। 25 अक्टूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम को लेकर संस्कार भारती द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्कार भारती ब्रज प्रांत के संरक्षक शैलेश अग्रवाल करेंगे तथा मुख्य अतिथि प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह होंगे। शुक्रवार को तिलक कालेज में कार्यक्रम संयोजक ब्रजेश यादव एवं डॉक्टर दिनेश प्रताप सिंह ने बताया के मेले के दौरान लोगों को भारतीय संस्कृति की झलक नजर आएगी। पदाधिकारियों ने बताया कि दीपावली आनंद महोत्सव में भारतीय संस्कृति की बौछार वैष्णवी कला मंच के प्रख्यात कलाकारों द्वारा सतयुग से कलयुग की यात्रा, रक्त बीज वध, श्री बांके बिहारी जी के अनुपम दर्शन तथा श्री राधा कृष्ण...