हमीरपुर, दिसम्बर 18 -- हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में लोकेटरों के विरुद्ध चले अभियान में सुस्ती आ गई है। नामजद 23 लोकेटरों में अभी सिर्फ दो की ही गिरफ्तारी हुई है। लोकेटरों का सिंडीकेट चलाने वाले पहले ही दिन से गिरफ्त से दूर रहे। 30 नवंबर को पुलिस ने जालौन जनपद के पांच लोकेटरों की एक साथ गिरफ्तारी की थी। इसके बाद से कोई भी लोकेटर पकड़ में नहीं आया है। उधर, एक बार फिर से लोकेटर सक्रिय होने लगे हैं। इस बार उन्होंने अपनी रणनीति बदलते हुए कारों के बजाए ई-रिक्शों को प्रयोग में लाना शुरू किया है। बता दें कि नवंबर माह में पड़ोसी जनपद फतेहपुर में एसटीएफ ने मौरंग-गिट्टी खनन में लोकेटरों के साथ-साथ सरकारी अधिकारियों-कर्मचारियों के गठजोड़ का खुलासा किया था। तब से यहां भी मौरंग-गिट्टी से भरे वाहनों की चेकिंग करने वाले अफसरों की लोकेशन देने और ओवरलोड वाहनो...