बगहा, सितम्बर 11 -- वाल्मिकीनगर। नेपाल में प्रदर्शनकारियों का आंदोलन थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को भी नेपाल में प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कई जगहों पर तोड़फोड़ किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने सरकारी कार्यालय सहित सरकारी वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया। उन्हें आग के हवाले कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सुस्ता गांव पालिका के अध्यक्ष टेक नारायण उपाध्याय के गांव मालवारी में सरकारी एवं निजी वहान को तोड़कर आग के हवाले कर दिया। वहीं उनके घर पर भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ किया। इतना ही नहीं प्रदर्शनकारियों ने प्रतापपुर गांव के अध्यक्ष उमेश यादव के घर पर तोड़फोड़ और आगजनी की। इसके अलावा पूर्व मंत्री सह सांसद हृदेश त्रिपाठी के घर कटहवा परसौनी में भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़फोड़ कर घर में आग लगा दिया। बर्दाघाट के पूर्व नगर पालिका मैयर चौधरी के...