मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सदर थाना क्षेत्र के सुस्ता में आभूषण दुकान से दस लाख के गहनों की लूट मामले में दुकानदार धर्मेंद्र कुमार साह के बयान पर बुधवार को एफआईआर दर्ज की गई। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और जेल से छूटे अपराधियों के रिकॉर्ड खंगाल कर बदमाशों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। मामले में दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पुलिस उनसे गुप्त जगह पर पूछताछ कर रही है। वहीं, घटना के दूसरे दिन पुलिस टीम बदमाशों के आने और भागने की दिशा में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने में जुटी रही। इसके अलावा हाल में जेल से जमानत पर छूटे लुटेरों के संबंध भी जानकारी जुटाई जा रही है। हालांकि, देर रात जांच में पुलिस को कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लग सका, जिससे वारदात में शामिल बदमाशों की पहचान की जा सके। पुलिस सूत्रों का कहना है कि लोकल...