रांची, जून 1 -- राहे, प्रतिनिधि। प्रखंड के प्रसिद्ध सुसारी पर्व का दुर्गा घाट अनुष्ठान रविवार को संपन्न हुआ। सोमवार की रात कालीघाट के साथ नौ दिनों से चल रहा पर्व संपन्न हो जाएगा। सुसारी पर्व मंडा पर्व का एक स्वरूप है। भोक्ताओं के सरदार सुसारी ने नौ दिनों तक राहे स्थित मंदिर में शिव आराधना की है। आठवें दिन रविवार को कोकरो नदी के किनारे स्थित श्मशान घाट से सुसारी को माता दुर्गा के वेश में शिव मंदिर तक लाया गया। इस दौरान रास्ते में कई बार सुसारी प्रतीकात्मक रूप से अपनी चेतना खो देता है। सुसारी को लाने के लिए सैकड़ों की संख्या में युवक भूत-पिशाच का वेश बनाकर नाचते हुए राहे शिव मंदिर तक आए। मान्यता है कि मन्नत पूरी होने पर युवक इस पर्व में भूत पिशाच का वेश धारण करते हैं। पर्व का आयोजन सोलह आना समिति द्वारा किया जा रहा है। पर्व की नौवीं रात श्म...