नई दिल्ली, अगस्त 21 -- तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के मियापुर इलाके में गुरुवा को एक चौंकाने वाली घटना में एक ही परिवार के पांच सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाए गए। मृतकों की पहचान लक्ष्मैया (60), वेंकटम्मा (55), अनिल (32), कविता (24) और एक दो साल के बच्चे के रूप में हुई है। पुलिस को संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है, हालांकि सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।" स्थानीय लोगों के अनुसार, ये सभी कर्नाटक के गुलबर्गा जिले के सेदम मंडल के रंजोली के रहने वाले थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.