मैसूर, फरवरी 17 -- कर्नाटक के मैसूरु में एक घर में सोमवार को एक परिवार के चार लोग मृत पाए गए। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक यह घटना शहर के विश्वेश्वरैया नगर में हुई। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान चेतन (45), उनकी पत्नी रूपाली (43), उनके बेटे कुशाल (15) और चेतन की मां प्रियंवदा (62) के रूप में हुई है। पुलिस के एक अधिकारी ने प्रारंभिक जांच के हवाले से बताया कि संदेह है कि चेतन ने अपने परिवार के सदस्यों को जहर दिया और फिर खुद फांसी लगा ली। हालांकि, उनकी मौत के सही कारण का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने कहा कि घटना की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक चेतन मूलरूप से हासन जिले के गोरुर गांव के रहने वाले थे। वह दुबई में इंजीनियर थे और 2019 में मैसूर लौट आए थे। टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक वापस आने के बाद चेतन ने ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.