बरेली, जनवरी 6 -- नवाबगंज। नौकरी के लिए संघर्ष कर थक चुकी युवती ने लगातार मिल रहीं असफलताओं से तंग आकर जान दे दी। सुसाइट नोट में अपनी व्यथा लिखकर बिजौरिया स्टेशन पर ट्रेन के आगे कूद गई। उसके पास से मौसा और पापा के नाम सुसाइड नोट मिला। पीलीभीत जीआरपी शव को पोस्टमार्टम के लिये ले गई। बिजौरिया स्टेशन पर रेलवे फाटक के पास सोमवार की सुबह एक युवती ट्रेन के आगे कूद गई। लोको पायलट ने ट्रेन को रोका। ट्रेन मैनेजर, स्टेशन मास्टर, आरपीएफ,जीआरपी और सिविल पुलिस पहुंची। शव ट्रैक से हटाया गया। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई। युवती की पहचान 30 वर्षीय गुलनाज पुत्री फहीम के रूप में हुई। परिवार से मौसा पप्पू, पिता फहीम आदि पहुंच गये। पिता और मौसा के नाम से एक सुसाइड नोट भी मिला, जिसमें संघर्ष करने के बाद भी नौकरी न मिलने की बात लिखी थी। घर वालों के अनुसार गुलनाज क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.