लखनऊ, मार्च 18 -- हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच में पूर्व के आदेश के अनुपालन में हाजिर हुए नगर आयुक्त लखनऊ नगर निगम इंद्रजीत सिंह ने कोर्ट के समक्ष माना कि सुषमा हॉस्पिटल के पास ठेला खोमचा लगाने वाले स्ट्रीट वेंडर्स को नोटिस जारी करने में त्रुटि हुई है। उन्होंने न्यायालय को भरोसा दिलाया कि उक्त नोटिस को वापस लिया जाएगा। इस पर न्यायालय ने सम्बंधित याचिका को निस्तारित करते हुए, कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि याची वेंडर्स को पुनर्स्थापित करने तक उन्हें परेशान नहीं किया जाएगा। यह आदेश न्यायमूर्ति एआर मसूदी वह न्यायमूर्ति राजीव सिंह की खंडपीठ ने अनिल कुमार पांडेय व अन्य की याचिका पर पारित किया। मामले के याचियों का कहना था कि नगर निगम द्वारा सुषमा हॉस्पिटल के पास बने वेंडिंग जोन को अवैध तरीके से कैंसिल कर दिया गया तथा वेंडर्स को रिलोकेट करने की कोई व्यवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.