गया, सितम्बर 12 -- इस बार के पितृपक्ष महासंगम में देश के प्रसिद्ध लोगों का आना जारी है। शुक्रवार को भाजपा की दिग्गज नेत्री पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. सुषमा स्वराज की सांसद पुत्री बांसुरी स्वराज विष्णुनगरी पहुंची। दिल्ली की सांसद अपने माता सुषमा स्वराज के लिए पिंडदान किया। माता के साथ ही अन्य पूर्वजों के लिए गयाजी श्राद्ध किया। पिंडदान कर सभी के मोक्ष की कामना की। तीर्थ पुरोहित गयापाल बैजनाथ मेहरवार दाढ़ी वाला ने बताया कि नई दिल्ली की सांसद बांसुरी स्वराज शुक्रवार की दोपहर विष्णुपद मंदिर पहुंची। मंदिर परिसर में अपनी माता सुषमा स्वराज के लिए पिंडदान किया। साथ ही अन्य पूर्वजों के लिए भी गयाश्राद्ध किया। एक दिनी पिंडदानी के तहत विष्णुपद, फल्गु और अक्षयवट का विधान किया। फल्गु में तर्पण और विष्णुचरण पर पिंड अर्पित कर माता के ब्रह्मलोक की कामना क...