भभुआ, फरवरी 1 -- पेज तीन की खबर सुशील हत्याकांड में शामिल तीन आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार सीसीटीवी फुटेज व सविलांस के आधार पर अपराधियो की हुई गिरफ्तारी एसपी ने भगवानपुर थाना में प्रेसवार्ता कर सुशील हत्याकांड का किया खुलासा भगवानपुर, एक संवाददाता। वीते 21 जनवरी को भगवानपुर भभुआ सड़क पर खीरी गांव के समीप सेल्फ बैटरी दुकान पर काम कर रहे सुशील चौरसिया की गोली मार हत्या मामले में पुलिस ने तीन अपराधियो को गिरफ्तार कर कांड का उदभेदन किया है। कैमूर पुलिस ने घटना के ग्यारह दिन बाद सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी सर्विलांस के आधार पर अनुसंधान के बाद उद्वेदन कर अपराध कर्मियों की गिरफ्तारी की गई। गिरफ्तार आरोपित सोहेल खान चैनपुर थाना के सिकंदरपुर निवासी, आशीष पांडेय चांद थाना के घोबहा निवासी व तीसरा एक लड़की शामिल हैं। पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने...