पटना, मई 4 -- भाजपा प्रदेश मुख्यालय में पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी की प्रथम पुण्यतिथि समारोह की तैयारी को लेकर रविवार को पटना महानगर की बैठक हुई। 13 मई को पटना के रवींद्र भवन में स्वर्गीय मोदी की पुण्यतिथि मनायी जाएगी। इसमें एनडीए घटक दल के नेता तथा सामाजिक, शैक्षणिक और धार्मिक संस्था के लोग भी शामिल होंगे। मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल, उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा शामिल होंगे। बैठक में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री भीखूभाई दलसानिया, प्रदेश मंत्री संजय गुप्ता, पटना महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक कुमार और महानगर के पदाधिकारीगण शामिल हुए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...