पीलीभीत, दिसम्बर 26 -- पीलीभीत। भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 101वीं जयंती पूरे देश के साथ जनपद में भी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। भाजपा के जिला कार्यालय पर सुशासन दिवस के रूप में उनके जीवन, राजनीतिक योगदान और कविताओं को दर्शाने वाली विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन केंद्रीय राज्यमंत्री एवं सांसद जितिन प्रसाद ने किया। उन्होंने अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे लोकतंत्र के सच्चे प्रहरी, कुशल प्रशासक और संवेदनशील कवि थे। उनके द्वारा स्थापित सुशासन के सिद्धांत आज भी देश के लिए मार्गदर्शक है। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, कार्यक्रम संयोजक जिला उपाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, पूर्व विधायक किशन लाल राजपूत, जिला महामंत्...