अमरोहा, दिसम्बर 23 -- अमरोहा। भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को आगामी कार्यक्रमों को लेकर बैठक हुई। सभी महापुरुषों के चित्रों की सफाई करने पर चर्चा की गई। पूर्व प्रधानमंत्री स्व.अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती 25 दिसंबर को सुशासन दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया। मालीखेड़ा स्टेडियम में बाल खेल का आयोजन भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष उदयगिरि गोस्वामी ने सभी कार्यक्रमों को भव्यता के साथ संपन्न कराने का आह्वान किया। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश व योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में विकास हो रहा है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश त्यागी, ऋषिपाल नागर, पूरन सिंह सैनी, रमेश कलाल, शुभम चौधरी, जीत सिंह, अमित सैनी, हुकुम सिंह, धर्मेंद्र चौहान, विनोद प्रजापति, विकास बाबू, चरण सिंह, अमित पाल, जावेद अहमद, रामपाल, मनीष दक्ष...