गढ़वा, दिसम्बर 25 -- कांडी, प्रतिनिधि। स्थानीय लक्ष्मी चंद्रवंशी कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती सुशासन दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया। उक्त अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. ईश्वर सागर चंद्रवंशी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। समारोह के दौरान डॉ. ईश्वर मंडल के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष शशिरंजन दुबे को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉ. चंद्रवंशी ने कहा कि शशि रंजन जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ता को अध्यक्ष बनाए जाने से प्रखंड में पार्टी और संगठन को न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.