गया, मार्च 17 -- सुशासन की सरकार कहे जाने वाली नीतीश सरकार में पुलिस पदाधिकारी और सेना के हवलदार तक सुरक्षित नहीं है, तो आमजन का हालात क्या होगा। उक्त बात कांग्रेसियों ने सोमवार को टावर चौक के पास विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा। लोगों ने कहा कि मुंगेर, अररिया में पुलिस जमादार व गया में सेना के हवलदार की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी जाती है। तीन दिवसीय होली जैसे पर्व में आपसी विवाद, मारपीट, दुर्घटना आदि में सैकड़ों लोग की मौत नीतीश सरकार में व्याप्त जंगलराज को दर्शाते हुए सुशासन की पोल खोलने का काम कर रही है। इसी के विरोध में हमलोगों ने शांति पूर्वक विरोध प्रदर्शन किया है। इस दौरान लोगों ने मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग की। बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि सह प्रवक्ता प्रो. विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.