लखनऊ, मार्च 18 -- लखनऊ। अंसल सुशांत गोल्फ सिटी में किए जा रहे एक अवैध निर्माण को सोमवार को एलडीए की टीम ने सील कर दिया। प्रवर्तन जोन-2 के जोनल अधिकारी शशिभूषण पाठक ने बताया कि महेश कुमार, रितम प्रिया व अन्य सुशांत गोल्फ सिटी के महमूदपुर, मुजफ्फरनगर घुसवल में भूखण्ड संख्या-सी-1 पर लगभग 1500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अवैध रूप से निर्माण करा रहे थे। प्राधिकरण से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किए जा रहे उक्त निर्माण कार्य को सील कर दिया गया। सहायक अभियंता राम सागर वर्मा के नेतृत्व में अवर अभियंता भरत पाण्डेय ने स्थानीय थाने के पुलिस बल के सहयोग से यह कार्य किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.