लखनऊ, जनवरी 31 -- सुशांत गोल्फ सिटी थाना क्षेत्र के शॉपिंग स्क्वायर कॉम्प्लेक्स में अज्ञात लोगों ने एयरफोर्स के सेवानिवृत्ति अधिकारी को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने हालत गंभीर बताई। सुशांत गोल्फ सिटी इंस्पेक्टर ने बताया कि सैन्य अफसर की पत्नी की तहरीर पर दो अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं। मूल रूप से संत कबीरनगर के बखिरा, हावपुर गड़ारी निवासी अवधेश पाठक (60) एयरफोर्स के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। वह पत्नी मिथिलेश के साथ गोसाईंगंज क्षेत्र के कबीरपुर में रहते हैं। बेटा पुणे में और बेटी कनाडा में रहती है। सेवानिवृत्ति के बाद अवधेश ने शॉपिंग स्क्वायर कॉम्प्लेक्स म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.