बेगुसराय, नवम्बर 24 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित उत्प्रेषण प्रायोगिक परीक्षा का सफल संचालन परियोजना राम नारायण सिंह बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, गढ़पुरा में केंद्राधीक्षक सरिता कुमारी के निर्देशन में हुआ। परीक्षा केंद्र पर अनुशासन, पारदर्शिता व कदाचार-निरोधी व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया। अधीक्षण कार्य में विज्ञान एवं सामाजिक विज्ञान संकाय के शिक्षक अविनाश कुमार, जूही कुमारी, कुंदन कुमार, दीपा आनंद तथा अन्य सहयोगी शिक्षक मो. मुस्तफ़ील, मनोज कुमार चौधरी और राहुल कुमार सक्रिय रहे। सभी शिक्षकों ने परीक्षा संचालन की सुचारू बनाए रखने के लिए दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वह्न किया। मौखिक परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों के बैठने की व्यवस्था, संवाद कौशल तथा परीक्षा व्यवहार के उपयुक्त तरीकों पर डॉ. कुं...