संतकबीरनगर, नवम्बर 15 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले के बघौली ब्लाक का ग्राम महला मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। यहां की टूटी सड़कें, चारो तरफ फैली गन्दगी, जाम नाली गांव की पहचान बन गई हैं। गांव में जगह-जगह गन्दगी फैली है। नालियां जाम हैं। गंदे पानी के जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों के लिए शुद्ध पेयजल की समस्या है। हैण्डपम्प दूषित पानी दे रहे हैं। गन्दगी व जलजमाव से मच्छरों का प्रकोप काफी बढ़ गया है। अधिकांश सड़कें बदहाल हैं। नाली का पानी जमा रहता है। जिसके चलते ग्रामीणों को गन्दगी व जलजमाव समेत अन्य परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। बघौली ब्लाक के महला गांव के ग्रामीण बदहाल जीवन जी रहे हैं। यहां के जिम्मेदार गांव के विकास को लेकर लापरवाह बने हैं। मोहल्ले की साफ सफाई बेहतर तरीके से नहीं की जा रही है। गांव में सफाईक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.