देवघर, जून 28 -- देवघर। देवघर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 23 अंतर्गत आने वाला चैतन्य नाथ जजवाड़े पथ, बाबा बैद्यनाथ मंदिर से नजदीक होने के कारण अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र माना जाता है। धार्मिक और सांस्कृतिक दृष्टि से यह इलाका लगातार भीड़भाड़ वाला रहता है। यहां न केवल स्थानीय आबादी रहती है, बल्कि बड़ी संख्या में व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की भी उपस्थिति है। बावजूद इसके, इस क्षेत्र की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है। मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी, जलापूर्ति संकट, यातायात अव्यवस्था, संकरी सड़कें, गंदगी और अधूरे नाला निर्माण कार्य ने स्थानीय नागरिकों के जनजीवन को संकट में डाल दिया है। सबसे गंभीर समस्या इस मोहल्ले में पेयजल की है। नगर निगम द्वारा यहां जलापूर्ति की व्यवस्था तो है, लेकिन वह अत्यंत असमान और अनियमित है। लोगों को 3 से 4 दिन के अंतराल पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.